हरदा
जिला पंचायत के नवागत सीईओ श्री नरोत्तम भार्गव ने ग्रहण किया कार्यभार
जिला पंचायत के नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नरोत्तम भार्गव ने आज जिला पंचायत पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रवीण कुमार इवने ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।







