युवाओं को अपने कौशल के बल पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने का अवसर प्रदान करने के लिए 63 विभिन्न कौशलों इंडिया स्किल कॉम्पिटिशन का आयोजन किया जा रहा है। इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक युवा स्किल इंडिया डिजिटल SIDH पोर्टल पर अपना निःशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं है। इस प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं एवं शर्तें निम्नानुसार हैं ऐसे सभी युवा जिनका जन्म 01 जनवरी 2006 या उसके बाद हुआ है, वे इस स्पर्धा के लिए पात्र हैं। क्लाउड कंप्यूटिंग, साइबर सिक्यूरिटी जैसी आधुनिक स्किल्स के लिए 01 जनवरी 2003 या उसके बाद जन्म हुआ हो शैक्षणिक योग्यता - प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए किसी भी प्रकार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता नहीं है। केवल कौशल और हुनर ही चयन का मुख्य आधार होगा। प्रतियोगिता का स्वरूपः जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कुल 63 विभिन्न कौशलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। पंजीकरण शुल्कः पंजीकरण पूरी तरह निःशुल्क है सहायता एवं जानकारी - पंजीकरण प्रक्रिया, तकनीकी समस्या या प्रतियोगिता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए जिला समन्वयक श्री कपिल पाटीदार से मोबाइल नंबर 9827808085 पर संपर्क किया जा सकता है। सभी हुनरमंद युवाओं से अपील की जाती है कि वे समय पर अपना पंजीकरण कराकर इस अवसर का लाभ उठाएं।
बड़वानी
युवाओं के लिए वर्ल्ड स्किल कॉम्पिटिशन (जापान) में भाग लेने का सुनहरा मौका SIDH पोर्टल पर पंजीकरण शुरू
बड़वानी · 10 सितंबर 2026 · 2 मिनट
खास बातें
- प्रतियोगिता का स्वरूपः जिला स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कुल 63 विभिन्न कौशलों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
- सभी हुनरमंद युवाओं से अपील की जाती है कि वे समय पर अपना पंजीकरण कराकर इस अवसर का लाभ उठाएं।


