सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन कार्यक्रम के द्वितीय दिवस ग्राम हिंगावली में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केन्द्र से जुड़े हितग्राहियों एवं ग्रामीणों ने सहभागिता की। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा हितग्राहियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं तथा अन्य हितग्राहियों को आंगनबाड़ी केन्द्र के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। आंगन मिलन कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केन्द्रों से हितग्राहियों एवं समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देना तथा विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं का प्रभावी लाभ आमजन तक पहुंचाना है।





