चित्रकूट में नवंबर माह में आयोजित होने वाले पांच दिवसीय दीपावली मेले की तैयारियों को लेकर 5 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस. ने इस संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक जानकारी एवं कार्ययोजना के साथ बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।