एक अक्टूबर से श्रमिकों के खड़े होने के लिए पुराने बस स्टैंड में व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में शनिवार प्रातः श्रम निरीक्षक ने लालता चौक चौराहे पर श्रमिकों को आवश्यक जानकारी दी।
श्रम निरीक्षक ने बताया कि श्रमिकों के पुराने बस स्टैंड में निर्धारित स्थान पर खड़े होने से लालता चौक पर भीड़ कम होगी और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने में मदद मिलेगी। इस दौरान श्रमिकों को प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत आयोजित होने वाले शिविर की जानकारी भी दी गई तथा पात्र श्रमिकों से योजना का लाभ लेने की अपील की गई।


