जिला संयोजक, जनजातीय कार्य श्री शेखर उइके ने बड़ौद स्थित उत्कृष्ट कन्या छात्रावास एवं उत्कृष्ट बालक छात्रावास का शुक्रवार को निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री उइके ने छात्रावास भवन की स्थिति, साफ-सफाई, बच्चों के पढ़ाई के स्तर तथा भोजन व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक गतिविधियों एवं सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, मीनू के अनुसार भोजन वितरण, पेयजल व्यवस्था एवं सुरक्षा इंतजामों का भी अवलोकन किया। निरीक्षण कर संबंधित छात्रावास अधीक्षकों को व्यवस्थाओं में और सुधार हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए।