कलेक्टर श्री साकेत मालवीय द्वारा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर के पश्चात जनपद पंचायत अशोक नगर के ग्राम ककराई मजरा टोला सड़क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामवासियों द्वारा पीरोठ जाने वाली कच्ची सड़क का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में जोड़ा जाए। साथ ही उन्होंने खराब हैण्डपम्प को ठीक करने एवं हितग्राहियों के नाम शौचालय की सूची में नाम जोड़े जाने के निर्देश दिए।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन द्वारा प्रेम नगर प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान स्कूल की छत जर्जर पाए जाने पर मरम्मत किये जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा केंद्र के संबंधित इंजीनियर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।




