शासकीय महाविद्यालय बिछुआ में प्राचार्य डॉ. आर.पी. यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ एवं इन्नोवेशन एंड इनक्यूबेशन सेंटर के अंतर्गत आयोजित 40 दिवसीय पर्सनैलिटी डेवलपमेंट प्रशिक्षण का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण फ्यूजन अकैडमी, नई दिल्ली की फाउंडर श्रीमती शाजिया सरदेशमुख द्वारा प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण की संयोजक एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की नोडल अधिकारी डॉ. फरहत मंसूरी ने मंच संचालन का दायित्व निभाया। कार्यक्रम में विशेष सहयोग डॉ. पूजा तिवारी द्वारा प्रदान किया गया, जबकि आभार प्रदर्शन डॉ. नसरीन अंजुम खान ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त सदस्यों का सहयोग सराहनीय रहा।
प्रशिक्षण में लगभग 70 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उल्लेखनीय है कि समापन समारोह में देश के विभिन्न प्रांतों से ऑनलाइन गूगल मीट के माध्यम से विद्वानों एवं सदस्यों ने सहभागिता की। समापन कार्यक्रम में श्री निक्की चौधरी, सुश्री जया पाठे, सुश्री सना खान, सुश्री फिजा शेख, सुश्री रीना मालवीय, सुश्री आकांक्षा साहू एवं सुश्री सुहाना उइके ने प्रशिक्षण को लेकर अपना फीडबैक दिया।
मुख्य अतिथि संभाग के नोडल अधिकारी डॉ.पी.एन.सनेसर ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भोपाल से श्रीमती जया महतो एवं श्री कमलेश यादव, उमरिया से डॉ. नियाज अहमद अंसारी, नोएडा से डॉ. सी.बी. कुमार, लातूर से श्री पिलगुवार, महाराष्ट्र से डॉ. अमित कपूर, जबलपुर से डॉ. अखलेश शुक्ला, दुर्ग से डॉ. नूतन दुबे, ग्वालियर से डॉ. वासुदेव सिंह जादौन, सागर से डॉ. महेंद्र पटेल, बैतूल से डॉ. साधना ठाकुर एवं श्री उमेश सालवंशी ने अपना फीडबैक साझा किया। प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, संचार कौशल एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा, जिसे प्रतिभागियों ने अत्यंत लाभकारी बताया।


