मंगलवार को जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन द्वारा 99 आवेदकों की समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश जारी किए गए।
सुनवाई के दौरान ग्राम रिछाबच्चा निवासी ओमनारायण ने राजस्व नक्शे में त्रुटी सुधार के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। खेड़ा कोयला निवासी बसन्तीबाई ने भुमि का सिमांकन करवाने एवं पट्टे की भुमि यथावत करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर एसडीएम मल्हारगढ़ को जांच कर उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
सातलखेड़ा निवासी लक्ष्मीनारायण ने शासकीय भुमि से अतिक्रमण हटवाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार धुंधड़का को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। आक्या निवासी महिपालसिंह ने रास्ता चालु करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तहसिलदार सीतामऊ को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में मुआवजा राशि दिलवाने, अतिक्रमण हटवाने, सम्पत्तिकर रजिस्टर में पुन: नाम जोडने, शासकीय योजनाओं का लाभ दिलवाने, भवन निर्माण अनुमति दिलवाने, आर्थिक सहायता प्रदान करने, पट्टा प्रदान करवाने, दिव्यांग छात्रावास में प्रवेश दिलवाने एवं मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजना का लाभ दिलवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।




