सेवा से संकल्प अभियान के तहत ‘ वाराणसी से बड़नगर - जल, जन और सेवा संकल्प यात्रा ’ रूट क्रमांक- 09 के शुजालपुर आगमन पर प्रदेश के उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री श्री इंदरसिंह परमार सहित जनप्रतिनिगणों, नागरिको ने भव्य स्वागत किया।

यात्रा के शुजालपुर के दौरान जगह जगह मार्गो के विभिन्न स्थानों पर जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक पुष्पवर्षा एवं ढोल-ढमाकों के साथ यात्रियों का भव्य स्वागत किया। इस दौरान वातावरण में सेवा, जनभागीदारी और सामाजिक सरोकारों के प्रति उत्साह दिखाई दिया।

इस दौरान मंत्री श्री परमार ने यात्रा का स्वागत करते हुए यात्रियों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने यात्रा के माध्यम से सेवा, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जनभागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह सिसोदिया, सहित जनप्रतिनिगण एवं नागरिकगण, अधिकारीगण मौजूद थे।