कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना ने आज वीसी के माध्यम से सुशासन/राजस्‍व अंतर्गत- लोक सेवा गारंटी/सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन प्रकरणों की निराकरण एवं लंबित प्रकरण की समीक्षा, भूमि एवं समय सीमा से बाहर लंबित प्रकरणों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने निर्देश दिये कि सभी राजस्व अधिकारी लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निराकरण निर्धारित समयावधि में करें। उन्होंने सीमांकन से संबंधित आवेदनों को लोक सेवा केन्द्र के माध्यम से प्राप्त करने के लिए कहा। कलेक्टर ने निर्देश दिये कि नामांतरण, बटवारा, सीमांकन आदि के प्रकरणों को लंबित नहीं रखें। उन्होंने निर्देश दिये कि 03 माह से ऊपर कोई भी प्रकरण लंबित नहीं होना चाहिये। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिये कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समयावधि में संतुष्टि के साथ निराकरण करें।

कलेक्टर सुश्री बाफना ने सभी राजस्व अधिकारियों को स्वामित्व योजना अंतर्गत पटवारियों के माध्यम से रजिस्ट्री की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री काशीराम बडोले, अनुविभागीय अधिकारी शाजापुर सुश्री मनीषा वास्कले, डिप्टी कलेक्टर श्री आलोक वर्मा, श्री जगदीश वर्मा एवं श्रीमती सीमा कनेश उपस्थित थी। साथ ही वीसी के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी शुजालपुर श्रीमती अंकिता पाटकर व गुलाना सुश्री नेहा गंगारे, तहसीलदार, नायब तहसीलदार शामिल हुए।